Bikaner Bikaner District Rajasthan

वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन

वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन
बीकानेर। वीआर फाउंडेशन की अलका पारीक ने अपना जन्मदिन भीम आश्रम में वृद्धजनों के साथ सादगी एवं सेवा भाव से मनाया। इस दौरान उन्होंने आश्रम के बुजुर्गों के साथ समय बिताया और उनका हालचाल जानकर आत्मीय संवाद किया। इस अवसर पर अर्चना सक्सेना ने कहा कि जन्मदिन केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि समाज सेवा और मानवता के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करने का भी माध्यम होना चाहिए। कार्यक्रम में मोनिका शर्मा, रेणु अरोड़ा, आयशा शर्मा, अशोक प्रजापत, रमेश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *