Bikaner Bikaner District Rajasthan

किरण राजपुरोहित को पीएचडी की उपाधि, राजस्थानी भाषा की संवैधानिक मान्यता पर किया शोध

किरण राजपुरोहित को पीएचडी की उपाधि, राजस्थानी भाषा की संवैधानिक मान्यता पर किया शोध
बीकानेर/श्रीडूंगरगढ़। किरण राजपुरोहित को माधव विश्वविद्यालय द्वारा पीएचडी पूर्ण करने पर डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई है। साहित्यकार रवि पुरोहित ने बताया कि किरण राजपुरोहित ने ‘राजस्थानी भाषा की संवैधानिक मान्यता: एक राजनीतिक अध्ययन’ विषय पर अपना शोधकार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया। यह शोध डॉ. विशाल भट्टाचार्य, सहायक प्रोफेसर के निर्देशन में संपन्न हुआ। राजस्थानी भाषा की संवैधानिक मान्यता जैसे महत्वपूर्ण विषय पर किए गए इस शोध को अकादमिक एवं सामाजिक दृष्टि से उपयोगी माना जा रहा है। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, शुभचिंतकों, साहित्यकारों एवं शिक्षाविदों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *