Bikaner Bikaner District Rajasthan स्वास्थ्य जागरूकता

रक्तदान एवं आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 115 यूनिट रक्त संग्रहित

रक्तदान एवं आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 115 यूनिट रक्त संग्रहित, पौष्टिक आहार कार्यशाला भी आकर्षण का केंद्र
बीकानेर। साधुमार्गी जैन सेवा समिति, बीकानेर के तत्वावधान में तथा राज देवी जयचंदलाल डागा चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से रक्तदान एवं आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उत्साहपूर्वक रक्तदान करते हुए कुल 115 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। शिविर के दौरान आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श के साथ-साथ पौष्टिक आहार कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। कार्यशाला में 20 से अधिक स्वास्थ्यवर्धक व्यंजन एवं पौष्टिक पेय तैयार करने की विधियों का लाइव प्रदर्शन किया गया, जिसे प्रतिभागियों ने काफी सराहा। दिवेश सुखलेचा ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में नवीन कोठारी एवं संजीव सांड का विशेष योगदान रहा। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए ऐसे सेवा कार्यों को समाजहित में निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *