

आप की संगठनात्मक बैठक, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर
बीकानेर। आम आदमी पार्टी की संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राजस्थान के सह-प्रभारी त्रिलोकदीप ने आगामी पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ना तथा जनसंपर्क अभियान को गति देना रहा। इस दौरान संगठन विस्तार, चुनावी रणनीति और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर विशेष जोर दिया गया। त्रिलोकदीप ने कहा कि आम आदमी पार्टी जनता के मुद्दों की राजनीति करती है और आमजन से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देते हुए संगठन को निरंतर मजबूत बनाया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों को देखते हुए बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर जनसंपर्क बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। बैठक में राजेश बिश्नोई, लकी जुनेजा, सलमान जुनेजा, अरमान सम्मा, राजकुमार धवल, कृष्णा पंडित, अब्दुल रहमान, आबिद, आदिल, आमिर, अकरम, आसिफ, शरीफ, इमरान, फारूक, मकसूद, शाहरुख सहित आम आदमी पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
