Bikaner Bikaner District Rajasthan

कलश यात्रा के साथ शुरू हुई भगवान महावीर कथा

कलश यात्रा के साथ शुरू हुई भगवान महावीर कथा
बीकानेर। दिव्यानंद सूरीश्वर महाराज साहब ‘निराले बाबा’ के सानिध्य में जैन महात्मा सभा संस्थान की ओर से भगवान महावीर कथा का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर गौड़ी पार्श्वनाथ जैन मंदिर परिसर से बैंड-बाजों के साथ कलश यात्रा एवं शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान निराले बाबा का श्रद्धापूर्वक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। संस्थान के प्रतिनिधि शिव महात्मा ने बताया कि संस्थान द्वारा पहली बार भगवान महावीर कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का आयोजन प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक होगा। इस अवसर पर निराले बाबा ने कहा कि बीकानेर सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक, व्यापारिक, धार्मिक और राजनीतिक गतिविधियों में सदैव अग्रणी रहा है। उन्होंने भगवान महावीर के सिद्धांतों को अपनाकर समाज में सद्भाव, अहिंसा और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में संदीप मुसरफ, शिव महात्मा, रमेश महात्मा, लक्ष्मीचंद महात्मा, जितेंद्र महात्मा, दिनेश महात्मा, विनोद महात्मा, सुरेंद्र जैन महात्मा, राहुल महात्मा, अनूप महात्मा, रोहित महात्मा, धनश्याम महात्मा, खुश महात्मा, श्रीमती धनलक्ष्मी महात्मा, पद्मश्री महात्मा, सुनीता महात्मा, कोमल महात्मा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *