Bikaner Bikaner District Rajasthan

हिंदी जीवनी लेखन पर शोध के लिए नरपतराम को पीएचडी की उपाधि

हिंदी जीवनी लेखन पर शोध के लिए नरपतराम को पीएचडी की उपाधि
बीकानेर। महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर ने शोधार्थी नरपतराम को पीएचडी की उपाधि प्रदान करने की स्वीकृति प्रदान की है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी अनंतिम (प्रोविजनल) प्रमाण-पत्र के अनुसार उनका शोध विषय “हिंदी का जीवनी लेखन : सन 2000 के बाद साहित्यकारों पर केंद्रित जीवनी लेखन का विश्लेषण” रहा। यह शोधकार्य राजकीय डूंगर महाविद्यालय के हिंदी विभाग के प्रोफेसर ब्रजरतन जोशी के निर्देशन में संपन्न हुआ। शोध में वर्ष 2000 के बाद साहित्यकारों पर केंद्रित हिंदी जीवनी लेखन की प्रवृत्तियों, स्वरूप, विकास तथा उसके आलोचनात्मक विश्लेषण का विस्तृत अध्ययन किया गया है। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय परिवार ने नरपतराम को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल शैक्षणिक भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *