

1726 युवाओं को मिले सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र
बीकानेर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में शनिवार को पचपदरा में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला मुख्यालय सहित समस्त ब्लॉक और ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर किया गया। इस दौरान राज्यपाल श्री हरि भाऊ बागडे, मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने 1.5 लाख हजार करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने 53 हजार से अधिक युवाओं को विभिन्न विभागों में नियुक्ति के नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किए। इसमें जिले के 1726 नव नियुक्त कार्मिक भी शामिल रहे।
इस अवसर पर विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी ने कहा कि नवनियुक्त कार्मिकों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। वे अपने नए दायित्व को समझें और लोकसेवक के रूप में पूर्ण गंभीरता से कार्य करें। विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को दुनिया भर में नई पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि इसी तरह प्रदेश भी मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पचपदरा की रिफाइनरी प्रदेश की दिशा और दशा बदल देगी।
