Bikaner Bikaner District Rajasthan

कोडमदेसर भैरव मंदिर में जसोल ने की पूजा-अर्चना, प्रदेश की खुशहाली की कामना

कोडमदेसर भैरव मंदिर में जसोल ने की पूजा-अर्चना, प्रदेश की खुशहाली की कामना
बीकानेर। मानवेंद्र सिंह जसोल ने बुधवार को कोडमदेसर भैरव मंदिर पहुंचकर अनिल पुरोहित के सानिध्य में भैरव पूजन एवं वैदिक अनुष्ठान में भाग लिया। 11 पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से अनुष्ठान सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर जसोल ने प्रदेश में सुख-शांति, उत्तम वर्षा, किसानों की समृद्धि तथा राजस्थान के सर्वांगीण विकास की कामना की। उन्होंने कहा कि पचपदरा रिफाइनरी देश के ऊर्जा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी। इससे प्रदेश में सीएनजी की उपलब्धता बढ़ेगी, औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी तथा रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। कम्यूनिटी वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि  जसोल ने कोडमदेसर तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का अवलोकन किया तथा नए भैरव उद्यान भवन के प्रोजेक्ट को भी समझा। तालाब का जीर्णोद्धार अभियान आस्था का विषय तो है ही साथ ही हजारों जीव-जंतुओं की प्यास बुझाने के लिए भी श्रेष्ठ पुण्य कार्य है।  इस दौरान रामेश्वर गहलोत, भगवान गहलोत, आशुराम गहलोत, राजेश सारण, सुशीर सिंह भाटी एवं श्रवण भाट उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *