

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात
बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड का प्रसारण रविवार को भाजपा मुक्ता प्रसाद मंडल के बूथ संख्या-19 पर सामूहिक रूप से सुना गया। कार्यक्रम में मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए देशवासियों से संयम बनाए रखने की अपील की। उन्होंने ऊर्जा संरक्षण पर बल देते हुए तेल और डीजल की बचत करने का आग्रह किया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं टिकाऊ कृषि व्यवस्था के लिए प्राकृतिक खेती को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान बूथ अध्यक्ष चंद्रप्रकाश स्वामी ने कहा कि ‘मन की बात’ समाज के विभिन्न वर्गों को सकारात्मक सोच, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बन चुका है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर कौशल शर्मा, कपिल शर्मा, मंडल महामंत्री सुभाष कुमार पुरोहित, अर्जुन कुमावत, कैलाश सारस्वत, चंद्रप्रकाश स्वामी, रमेश चौहान, लालचंद कुमावत, कैलाश राव सहित मंडल के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
