Bikaner Bikaner District Rajasthan

पीबीएम सुधारो जनआंदोलन, कांग्रेस ने निकाली प्रतीकात्मक शवयात्रा

पीबीएम सुधारो जनआंदोलन, कांग्रेस ने निकाली प्रतीकात्मक शवयात्रा
बीकानेर। पीबीएम अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग को लेकर कांग्रेस का ‘पीबीएम सुधारो जनआंदोलन’ शुक्रवार को 17वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों का आरोप है कि अब तक उनकी 10 सूत्रीय मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। आंदोलन के तहत एनएसयूआई जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा के नेतृत्व में धरना स्थल से पीबीएम अस्पताल अधीक्षक कार्यालय तक चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर की प्रतीकात्मक अर्थी के साथ विरोध मार्च (शवयात्रा) निकाला गया। अधीक्षक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर सरकार एवं प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई।इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की तथा खींचतान की स्थिति भी बनी। हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई। श्रीकृष्ण गोदारा ने कहा कि पीबीएम अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार और आंदोलन की मांगों पर प्रभावी कार्रवाई होने तक ‘पीबीएम सुधारो जनआंदोलन’ लगातार जारी रहेगा। जिला संगठन मंत्री प्रहलादसिंह मार्शल ने बताया कि आंदोलन में बिशनाराम सियाग, शिवलाल गोदारा, भंवर कूकणा, सुमित कोचर, रिछपाल सिगड़, राजेश गोदारा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *