Bikaner Bikaner District Rajasthan

योग संस्कार शिविर में वैदिक यज्ञ-हवन का आयोजन, बच्चों को दिए भारतीय संस्कृति के संस्कार

योग संस्कार शिविर में वैदिक यज्ञ-हवन का आयोजन, बच्चों को दिए भारतीय संस्कृति के संस्कार
बीकानेर। भारत स्वाभिमान पतंजलि योग समिति एवं युवा भारत के तत्वावधान में बाबा रामदेव पार्क में संचालित निःशुल्क योग एवं खेलकूद संस्कार शिविर के अंतर्गत वैदिक यज्ञ-हवन का आयोजन श्रद्धा एवं वैदिक परंपराओं के साथ किया गया। आयोजन का उद्देश्य बच्चों को योग के साथ भारतीय संस्कृति, वैदिक परंपराओं एवं सनातन संस्कारों से जोड़ना रहा। वैदिक विधि-विधान से पंडित नवरतन ओझा महाराज ने यज्ञ-हवन सम्पन्न कराया। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि यज्ञ भारतीय सनातन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो जीवन में शुद्धता, अनुशासन, सेवा, सद्भाव और सकारात्मक सोच का संदेश देता है। उन्होंने बच्चों से भारतीय संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। शिविर संयोजक नंदकिशोर गहलोत ने बताया कि यह निःशुल्क योग एवं खेलकूद संस्कार शिविर पिछले कई वर्षों से नियमित रूप से आयोजित किया जा रहा है। शिविर के माध्यम से बच्चों में शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक विकास के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और संस्कारों का भी विकास किया जा रहा है। कार्यक्रम में भवानी शंकर सांखला, नरेंद्र सुथार, विकास जोशी, महावीर सारस्वत, नत्थूराम कच्छावा, गौरीशंकर सांखला, गुड्डी देवी, शोभा कच्छावा, ऋतु जोशी, सरोज, दीप्ति, हेमलता, करिश्मा सहित अनेक गणमान्यजन एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *