Bikaner Bikaner District Rajasthan

ऑल राजस्थान इंटर्न डॉक्टर्स एसोसिएशन की नई राज्य कार्यकारिणी घोषित, डॉ. विकास सहारण बने प्रदेश अध्यक्ष

ऑल राजस्थान इंटर्न डॉक्टर्स एसोसिएशन की नई राज्य कार्यकारिणी घोषित, डॉ. विकास सहारण बने प्रदेश अध्यक्ष
बीकानेर। ऑल राजस्थान इंटर्न डॉक्टर्स एसोसिएशन ने राजस्थान के मेडिकल इंटर्न्स के अधिकारों, सम्मान एवं कल्याण की रक्षा के उद्देश्य से अपनी नई राज्य कार्यकारिणी समिति के गठन की घोषणा की है। संगठन ने नवगठित कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है।
नई कार्यकारिणी में बीकानेर स्थित सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के डॉ. विकास सहारण को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं जयपुर के एसएमएस मेडिकल कॉलेज के डॉ. विकास कटारिया को उपाध्यक्ष, जोधपुर के डॉ. प्रवीण बिश्नोई को राज्य समन्वयक तथा अजमेर के डॉ. रोहित चंदवानी को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार राज्य के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों एवं चिकित्सा संस्थानों से जुड़े प्रतिनिधियों को भी कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किए गए हैं, ताकि मेडिकल इंटर्न्स की समस्याओं एवं हितों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य प्रदेशभर के इंटर्न चिकित्सकों के हितों की रक्षा करना तथा उनके कार्यस्थल से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करना रहेगा। उन्होंने बताया कि बढ़ती महंगाई और चिकित्सा सेवाओं में इंटर्न्स के महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए स्टाइपेंड में उचित वृद्धि की मांग सरकार के समक्ष प्रमुखता से रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *