Bikaner Bikaner District Rajasthan

सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में बीकानेर के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, प्रियांशी डागा रहीं प्रथम


बीकानेर। दि इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की बीकानेर शाखा के विद्यार्थियों ने सीए इंटरमीडिएट मई-2026 परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल कर शहर का गौरव बढ़ाया है। घोषित परिणामों में बीकानेर की प्रियांशी डागा ने 600 में से 369 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। परिणामों के अनुसार अमन मौलानी एवं हिमांशी डागा ने 357 अंक अर्जित कर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं भूमि तिवारी ने 306 अंक प्राप्त कर तृतीय तथा पायल ने 304 अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान हासिल किया। आईसीएआई बीकानेर शाखा के अनुसार दोनों समूहों में कुल 7 विद्यार्थी सफल रहे। इसके अतिरिक्त प्रथम समूह में 22 तथा द्वितीय समूह में 34 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि को उनकी मेहनत, अनुशासन और उचित मार्गदर्शन का परिणाम बताया गया। शाखा अध्यक्ष सीए मुकेश शर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम बीकानेर शाखा के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। इस अवसर पर आईसीएआई बीकानेर शाखा के उपाध्यक्ष सीए अभय शर्मा, सचिव सीए राजेश भूरा, कोषाध्यक्ष सीए मोहित बैद, सीकासा चेयरमैन सीए सुमित नवलखा एवं कार्यकारिणी सदस्य सीए हेतराम पूनिया ने भी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *