Bikaner Bikaner District Rajasthan

बटुक भैरव जयंती पर अनुष्ठान, श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना

बटुक भैरव जयंती पर अनुष्ठान, श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना
बीकानेर। रमक झमक स्थित भैरव दरबार में बटुक भैरव जयंती श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों, पूजन एवं स्तुति कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के तहत रुद्री पाठ के साथ भगवान भैरवनाथ का अभिषेक किया गया तथा भैरव शतनाम पाठ का आयोजन हुआ। बटुक भैरव स्वरूप की विशेष पूजा-अर्चना कर टॉफी एवं बिस्किट का विशेष भोग अर्पित किया गया। ट्यूनिश सोनी, डिम्पल सोनी, सुशीला चौधरी, भंवर जाट, प्रेम छंगाणी, रिंकू ओझा, नियति एवं राधे ओझा ने भैरव स्तुति प्रस्तुत कर भक्तिमय वातावरण का निर्माण किया। इस अवसर पर छोटे बच्चों को बिस्किट एवं गुब्बारे वितरित किए गए बटुक भैरव आरती में संत भावनाथ महाराज की विशेष उपस्थिति रही। वहीं भावनाथ आश्रम में जंगल भैरव की पूजा-अर्चना भी विधि-विधानपूर्वक संपन्न हुई, जहां लापसी का विशेष भोग अर्पित किया गया। बजरंग राजपुरोहित ने बताया कि भैरवनाथ को दूध, गुड़ एवं रोटे का भोग लगाकर परंपरा के अनुसार श्वानों को भी भोजन कराया गया। उन्होंने बताया कि बटुक भैरव जयंती का पर्व श्रद्धालुओं के लिए आस्था, सेवा और भक्ति का विशेष अवसर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *