

21 जून को होगा जिला स्तरीय योग दिवस समारोह
बीकानेर, 18 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर जिले में योग जागरूकता गतिविधियां निरंतर जारी हैं। गुरुवार को राजकीय आयुर्वेद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा एकीकृत महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने जिले की ऐतिहासिक धरोहर जूनागढ़ किले के अंदर एवं बाहर सामूहिक योगाभ्यास कर योग का संदेश दिया। योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष शेषमा के निर्देशन में विद्यार्थियों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में तीन दिन शेष रहने का संदेश देते हुए जूनागढ़ परिसर में ‘3’ की आकृति बनाकर योग प्रोटोकॉल का अभ्यास किया।इस अवसर पर आयुर्वेद विभाग के सहायक निदेशक डॉ. रिडमल सिंह राठौड़, डॉ. कौशल्या सैनी, डॉ. हरिराम शर्मा, डॉ. इरशाद रफीक तथा डॉ. राजकुमार कुमावत उपस्थित रहे। डॉ. पारीक ने बताया कि 21 जून को प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा। योग करने की व्यवस्था की इसके साथ ही जिला मुख्यालय, सभी ब्लॉक (उपखंड) मुख्यालयों तथा ग्राम पंचायत स्तर पर भी योग दिवस कार्यक्रम आयोजित होंगे।
