Bikaner Bikaner District Rajasthan

हाईकोर्ट की स्थाई बेंच की मांग को लेकर 198वां ज्ञापन, न्यायालय परिसर की समस्याएं भी उठाईं

बीकानेर में हाईकोर्ट की स्थाई बेंच की मांग को लेकर 198वां ज्ञापन, न्यायालय परिसर की समस्याएं भी उठाईं
बीकानेर। बार एसोसिएशन, बीकानेर द्वारा बीकानेर संभाग मुख्यालय पर राजस्थान उच्च न्यायालय की स्थाई खंडपीठ (बेंच) स्थापित करने की लंबे समय से चली आ रही मांग को लेकर राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर, बीकानेर के माध्यम से तथा मुख्य न्यायाधीश, राजस्थान उच्च न्यायालय के नाम जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बीकानेर के माध्यम से 198वां ज्ञापन प्रेषित किया गया। बार एसोसिएशन अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित ने बताया कि बीकानेर संभाग से बड़ी संख्या में प्रकरण राजस्थान उच्च न्यायालय की राजस्थान उच्च न्यायालय में लंबित हैं। क्षेत्र की जनता एवं अधिवक्तागण पिछले कई दशकों से बीकानेर में उच्च न्यायालय की स्थाई खंडपीठ स्थापित करने की मांग कर रहे हैं, ताकि न्यायिक कार्यों के लिए जोधपुर जाने की आवश्यकता कम हो सके और आमजन को सुलभ न्याय मिल सके। इस अवसर पर बार एसोसिएशन ने जिला कलेक्टर के समक्ष पुराने न्यायालय परिसर में व्याप्त गंभीर स्वच्छता एवं सीवरेज संबंधी समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया। अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर की मूलभूत सुविधाओं में सुधार की मांग करते हुए शीघ्र समाधान की आवश्यकता जताई। ज्ञापन कार्यक्रम में हेमंत सिंह चौहान, मनीष गौड़, लेखराम धत्तरवाल, ओमप्रकाश हर्ष, सुरेन्द्र पाल शर्मा, कुन्दन व्यास, बजरंग छींपा, मनीराम विश्नोई, नवनीत नारायण व्यास, सुखदेव व्यास, लालचंद सुथार, भंवर जांगल, शिव कुमार मेघवाल, हंसराज चौधरी, चतुर्भुज सारस्वत, रामदेव सारस्वत, सुरेश नारायण पुरोहित, केशव व्यास, नवाज खान, रामकिशन, पवन कुमार व्यास, रामनिवास विश्नोई, प्रशांत तंवर, ताराचंद उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *