

23 जून को उल्लास के साथ मनाया जाएगा महेश नवमी पर्व, तैयारियों को अंतिम रूप
बीकानेर। महेश नवमी पर्व 23 जून को श्रद्धा, उल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा। पर्व के सफल आयोजन को लेकर कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं की समीक्षा हेतु एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता सत्यनारायण राठी ने की। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्यों ने पर्व से संबंधित सभी कार्यक्रमों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शिव प्रसाद राठी ने बताया कि महेश नवमी पर्व के आयोजन की सभी तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई हैं। पर्व के दौरान धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें समाज के बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रहेगी।
