Bikaner Bikaner District Rajasthan स्वास्थ्य जागरूकता

ट्रॉमा सेंटर में रात्रिकालीन सोनोग्राफी सुविधा शुरू करने की मांग, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

ट्रॉमा सेंटर में रात्रिकालीन सोनोग्राफी सुविधा शुरू करने की मांग, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
बीकानेर। भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया के नेतृत्व में भाजपा नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र वर्मा से मुलाकात कर पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में रात्रिकालीन सोनोग्राफी सुविधा प्रारंभ करने की मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि बीकानेर संभाग के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीबीएम के ट्रॉमा सेंटर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में सड़क दुर्घटनाओं एवं अन्य गंभीर मरीजों का उपचार किया जाता है। बावजूद इसके, रात 8 बजे के बाद सोनोग्राफी सुविधा उपलब्ध नहीं होने से मरीजों और उनके परिजनों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। भाजपा नेताओं ने कहा कि कई बार गंभीर मरीजों को जांच के लिए पीबीएम अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग स्थित कक्ष संख्या 22 तक ले जाना पड़ता है, जिससे उपचार में अनावश्यक देरी होती है और आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों की परेशानी बढ़ जाती है। जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने जनहित का हवाला देते हुए ट्रॉमा सेंटर में रात्रिकालीन सोनोग्राफी सुविधा शुरू करने के लिए आवश्यक चिकित्सकीय स्टाफ एवं संसाधनों की व्यवस्था करने की मांग की, ताकि आपातकालीन मरीजों को समय पर जांच और उपचार उपलब्ध कराया जा सके। इस अवसर पर भवानी पाईवाल, महावीर सिंह चारण, दिलीप सिंह राजपुरोहित, महेंद्र ढाका एवं सुरेंद्र स्वामी सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी भी प्रतिनिधिमंडल के साथ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *