

20 जून से ‘फड़ चित्रकला’ कार्यशाला, राजस्थान की लोक कला सीखने का मिलेगा अवसर
बीकानेर। राजस्थान की समृद्ध लोक चित्रकला परंपरा को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अजित फाउंडेशन द्वारा “फड़ चित्रकला” कार्यशाला का आयोजन 20 से 27 जून तक किया जाएगा। कार्यशाला का आयोजन प्रतिदिन अजित फाउंडेशन सभागार में होगा। र्यशाला के मुख्य प्रशिक्षक डॉ. राकेश किराडू प्रतिभागियों को फड़ चित्रकला के इतिहास, स्वरूप, तकनीक तथा रंग-संयोजन से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी एवं प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। वहीं जयश्री सुधार एवं निशा सुधार सहायक प्रशिक्षक के रूप में सहयोग करेंगी। आयोजकों के अनुसार यह कार्यशाला राजस्थान की पारंपरिक लोक चित्रकला को समझने और सीखने का एक विशेष अवसर है। इसमें 15 वर्ष से अधिक आयु के इच्छुक प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। कार्यशाला के माध्यम से युवाओं एवं कला प्रेमियों को राजस्थान की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए इच्छुक व्यक्ति संजय श्रीमाली से संपर्क कर सकते हैं।
