

पक्षियों के संरक्षण हेतु 100 पालसियों का वितरण
बीकानेर। भीषण गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए जल एवं चुग्गे की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर पालसियों (पक्षियों के जलपात्र) का वितरण किया गया। यह सेवा कार्य करूणा क्लब द्वारा स्वामी विमर्शानन्द गिरि जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित किया गया। अभियान के तहत कुल 100 पालसियों का वितरण कर आमजन को पक्षियों के लिए जल और दाना उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और जीवों के प्रति संवेदनशीलता भारतीय संस्कृति की पहचान है तथा गर्मी के दिनों में पक्षियों के लिए जल की व्यवस्था करना पुण्य एवं सेवा का कार्य है। इस अवसर पर घनश्याम साध, सुनीता, हिमांशु, पशु चिकित्सक डॉ. रामगोपाल, मनोज सिंह राजपुरोहित, ओमानाराम प्रजापत तथा राजेश रंगा ने अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
