

एसबीआई ने सौंपा ₹1.10 करोड़ का दुर्घटना बीमा क्लेम
बीकानेर। तीसरी बटालियन आरएसी, बीकानेर परिसर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) मंडल बीकानेर द्वारा पुलिस सैलरी पैकेज के संबंध में एक विशेष सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों को बैंक की विभिन्न सुविधाओं एवं बीमा लाभों की जानकारी प्रदान की गई। सभा में कमांडेंट सीमा हिंगोनिया, सौम्य रंजन साहू, सुजित कुमार सुमन, धर्मवीर सहित बटालियन के अधिकारीगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्वर्गीय नवरत्न के परिवार को पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत देय ₹1 करोड़ 10 लाख की दुर्घटना बीमा क्लेम राशि का चेक प्रदान किया गया। कमांडेंट सीमा हिंगोनिया, एसबीआई अधिकारियों तथा उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने स्वर्गीय नवरत्न के परिजनों को चेक सौंपते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। यह राशि उनकी पत्नी मोनिका एवं पुत्र कुनाल धारु को प्रदान की गई।
