Bikaner Bikaner District Rajasthan

पीबीएम की बदहाल व्यवस्थाओं के विरोध में कांग्रेस के अनिश्चितकालीन धरने को सेवादल का समर्थन

पीबीएम की बदहाल व्यवस्थाओं के विरोध में कांग्रेस के अनिश्चितकालीन धरने को सेवादल का समर्थन
बीकानेर। पीबीएम अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार तथा आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर कांग्रेस द्वारा शुरू किए गए अनिश्चितकालीन धरने को कांग्रेस सेवादल ने भी अपना समर्थन एवं सहभागिता देने की घोषणा की है। धरने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अस्पताल की समस्याओं और चिकित्सा सुविधाओं में सुधार की मांग उठाई जा रही है। इसी क्रम में कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और जनजागरण गतिविधियों में भाग लिया। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कल्ला ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कोविड जैसी वैश्विक महामारी के दौरान भी किसी व्यक्ति को चिकित्सा सुविधाओं से वंचित नहीं रहने दिया गया था। सरकार ने हरसंभव बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया था। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पीबीएम अस्पताल की विभिन्न समस्याओं के समाधान तथा आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं दिलाने के उद्देश्य से कांग्रेस का आंदोलन जारी है। सेवादल गांधीवादी विचारधारा के अनुरूप जनचेतना जागृत करने का कार्य कर रहा है। धरने में सेवादल के सुखदेव नाथ, घनश्याम पारीक एवं अजाज पठान सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए आंदोलन के प्रति समर्थन व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *