Bikaner Bikaner District Rajasthan

राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर डॉ. सतीश पूनिया का अभिनंदन

राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर डॉ. सतीश पूनिया का अभिनंदन
बीकानेर। राजस्थान से राज्यसभा सांसद निर्विरोध निर्वाचित होने पर भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं हरियाणा प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया को भाजपा नेताओं ने उनके निवास पर पहुंचकर शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर गंगानगर सह प्रभारी मोहन सुराणा एवं भाजपा देहात जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने डॉ. पूनिया से मुलाकात कर उन्हें राज्यसभा सांसद निर्विरोध निर्वाचित होने पर हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। मोहन सुराणा ने कहा कि डॉ. सतीश पूनिया का संगठनात्मक अनुभव, कुशल नेतृत्व क्षमता तथा जनसेवा के प्रति उनका समर्पण राज्यसभा में राजस्थान के हितों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. पूनिया के संसदीय अनुभव और सक्रियता से प्रदेश के विकास एवं जनहित के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *