

गंगाराम मेघवाल की जयंती पर संगोष्ठी एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित
बीकानेर। स्वर्गीय गंगाराम मेघवाल की जयंती के अवसर पर गंगाराम मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट, कोलासर द्वारा राजकीय डूंगर महाविद्यालय के प्रताप सभागार में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत “तनाव प्रबंधन और जीवन जीने की कला” विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता के उद्देश्य से पौधारोपण एवं पौधों के वितरण का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्राम मीणा थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अशोक शर्मा, राजेन्द्र जोशी, डॉ. राजेन्द्र पुरोहित, नवरंग मेघवाल तथा प्रो. श्याम सुंदर ज्याणी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुष्पा पंवार ने की। इस अवसर पर गणपत राम गोयल, राजाराम स्वर्णकार, के.एल. गुगरवाल, अशोक आर्य, दीनदयाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
