Bikaner Bikaner District Rajasthan

हाजियों का स्वागत, देश में अमन-चैन की मांगी दुआ

हज यात्रा से लौटे हाजियों का स्वागत, देश में अमन-चैन की मांगी दुआ
बीकानेर। बीकानेर से सऊदी अरब हज यात्रा पर गए हाजियों के स्वदेश लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। हज कमेटी से जुड़े मकबूल खान ने बताया कि बीकानेर के हाजी डॉ. अजीम अली गौरी एवं हाजन जन्नत 46 दिवसीय पवित्र मक्का-मदीना यात्रा पूरी कर सकुशल बीकानेर लौट आए हैं। उन्होंने बताया कि हज यात्रा के दौरान दोनों हाजियों ने मक्का और मदीना में रहकर अल्लाह की बारगाह में इबादत की तथा देश में अमन, चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगीं। हाजियों के बीकानेर पहुंचने पर परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। हज यात्रा से लौटे हाजियों ने अपने आध्यात्मिक अनुभव साझा करते हुए बताया कि यह यात्रा जीवन में आत्मिक शांति, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देने वाली है। उन्होंने सभी देशवासियों के सुख, समृद्धि और आपसी सौहार्द की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *