Bikaner Bikaner District Rajasthan

माहेश्वरी सभा शहर इकाई ने पूरे किए तीन वर्ष, सेवा कार्यों का प्रस्तुत किया लेखा-जोखा

माहेश्वरी सभा शहर इकाई ने पूरे किए तीन वर्ष, सेवा कार्यों का प्रस्तुत किया लेखा-जोखा
बीकानेर। माहेश्वरी सभा शहर इकाई के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सभा की ओर से कार्यकारी मंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शशि मोहन मूंधड़ा ने की। बैठक का शुभारंभ महेश दमानी, कमल राठी, अनिल सोनी, पंकज भूतड़ा, द्वारका प्रसाद, आज्ञाराम पेड़ीवाल एवं सुनील सारड़ा द्वारा संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना कर किया गया। इस अवसर पर सभा द्वारा पिछले तीन वर्षों में समाज हित में किए गए विभिन्न सेवा एवं विकास कार्यों का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया।
पंकज भूतड़ा ने बताया कि माहेश्वरी समाज की विभिन्न ट्रस्टों के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। ए.बी.एम.एम. व्यापार ट्रस्ट के माध्यम से 58 महिला एवं घरेलू उद्यमियों को स्वरोजगार और व्यापार के लिए 1.47 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
उन्होंने बताया कि बद्रीलाल सोनी ट्रस्ट एवं महेश जन सेवा ट्रस्ट के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में 127 छात्र-छात्राओं को 12.51 लाख रुपये की सहयोग राशि उपलब्ध कराई गई। वहीं चिकित्सा सहायता के अंतर्गत बांगड़ सोसायटी, भीलवाड़ा के सहयोग से 12 जरूरतमंद मरीजों के उपचार हेतु 6.20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। बैठक में समाज कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वरोजगार से जुड़े कार्यों को आगे भी निरंतर जारी रखने तथा समाज के अधिकाधिक लोगों तक सहायता पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *