

वन क्षेत्र में जल संरक्षण एवं पर्यावरण सेवा अभियान
बीकानेर। सेवा योजना के तत्वावधान में कोटड़ी एवं सुरधना क्षेत्र के वन विभाग परिसर में स्थित खाली पड़े सोसरों (जल पात्रों) में टैंकर के माध्यम से पानी डलवाकर वन्य जीवों एवं पक्षियों के लिए पेयजल की व्यवस्था की गई। साथ ही क्षेत्र में लगे पेड़ों को भी पानी देकर उनके संरक्षण का कार्य किया गया। यह सेवा कार्य राजकुमार व्यास के नेतृत्व में संपन्न हुआ। अभियान में छोटूलाल चूरा, पवन राठी, सुरेन्द्र कल्ला, महावीर सिंह सुरधना एवं जुगलकिशोर मुंधड़ा सहित अन्य सहयोगियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। आयोजकों ने बताया कि भीषण गर्मी के मौसम में वन क्षेत्र में जल की उपलब्धता सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से नियमित रूप से जल सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के कार्य किए जा रहे हैं, ताकि वन्य जीवों, पक्षियों एवं पेड़-पौधों को राहत मिल सके।
