

माली प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियां शुरू, कोडमदेसर भैरूनाथ मंदिर में पोस्टर का विमोचन
बीकानेर। माली सैनी समाज सामूहिक विवाह संस्थान, बीकानेर के तत्वावधान में आयोजित होने वाले आगामी माली प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में संस्थान के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी एवं उनकी टीम द्वारा प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री कोडमदेसर भैरूनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के पश्चात समारोह के आधिकारिक पोस्टर का भव्य विमोचन किया गया। संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि समारोह का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों, खिलाड़ियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। साथ ही समाज में शिक्षा, खेल एवं सामाजिक जागरूकता को प्रोत्साहित करना भी कार्यक्रम का प्रमुख लक्ष्य है। पोस्टर विमोचन के अवसर पर अंकुश गहलोत, संजय सांखला, सपना तंवर, निशा कच्छावा, रजत गहलोत, भुवनेश तंवर, मनीष तंवर, मनोज भाटी, मनोज तंवर, किशन गहलोत, महेश तंवर, मोहित भाटी, मनमोहन सोलंकी, मेघराज गहलोत, प्रशांत गहलोत, रविकांत भाटी एवं ललित तंवर सहित संस्थान के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने समाज के सभी लोगों से प्रतिभा सम्मान समारोह में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने तथा समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया।
