Bikaner Bikaner District

मुंधड़ा को ‘मानव मित्र सम्मान’ से सम्मानित किया गया

मुंधड़ा को ‘मानव मित्र सम्मान’ से सम्मानित किया गया
बीकानेर। साझी विरासत, बीकानेर के तत्वावधान में समाजसेवी शशि मोहन मुंधड़ा के सम्मान में नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उन्हें समाजसेवा एवं मानवीय मूल्यों के प्रति उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘मानव मित्र सम्मान’ अर्पित कर सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता तोलाराम पेड़ीवाल ने की, जबकि राजेश चूरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। वक्ताओं ने शशि मोहन मुंधड़ा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके सामाजिक सरोकारों, सेवा कार्यों तथा जनहित में किए गए योगदान की सराहना की। समारोह के दौरान मुंधड़ा को अभिनंदन पत्र, शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बृजगोपाल जोशी, मंगलचंद रंगा, एन.डी. रंगा, नारायण दास रंगा सहित अनेक वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए मुंधड़ा के कार्यों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *