Bikaner Bikaner District Rajasthan

विकास अधिकारियों की आम सभा में नई कार्यकारिणी का गठन

विकास अधिकारियों की आमसभा में नई कार्यकारिणी का गठन
बीकानेर। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) में कार्यरत विकास अधिकारियों के अखिल भारतीय संगठन नेशनल फेडरेशन ऑफ इंश्योरेंस फील्ड वर्कर्स ऑफ इंडिया की बीकानेर मंडल इकाई की आमसभा की बैठक स्थानीय रोटरी क्लब में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के अखिल भारतीय अध्यक्ष एम. विनय बाबू एवं अखिल भारतीय महासचिव विवेक सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। आमसभा के दौरान नई कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव संपन्न हुए। सर्वसम्मति से राधेश्याम शर्मा को अध्यक्ष, शिवकरण मुंड को सचिव, नतनू सिंह मीणा को उपाध्यक्ष, कैलाश जाखड़, रविन्द्र कुमार एवं लोकेश रांकावत को सह सचिव, मनीष मोदी को रेजीडेंट सचिव तथा मनोज बोहरा को कोषाध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने जीवन बीमा उद्योग एवं विकास अधिकारियों के समक्ष उपस्थित विभिन्न चुनौतियों का एकजुट होकर सामना करने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया। पदाधिकारियों ने विकास अधिकारियों के हितों की रक्षा, व्यावसायिक दक्षता में वृद्धि तथा संगठनात्मक एकता को प्राथमिकता देने की बात कही। बैठक में बीकानेर मंडल के अलावा अन्य मंडलों से आए बड़ी संख्या में विकास अधिकारियों ने भी भाग लिया और संगठन की गतिविधियों तथा भविष्य की कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *