

शाकद्वीपीय समाज टर्फ क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न, शाकद्वीपीय राइजिंग स्टार बनी विजेता
बीकानेर। स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय किशनगोपाल शर्मा (गुट्टड़ महाराज) की स्मृति में आयोजित शाकद्वीपीय समाज टर्फ क्रिकेट टूर्नामेंट का सफलतापूर्वक समापन हुआ। नॉकआउट आधार पर आयोजित इस प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में शाकद्वीपीय राइजिंग स्टार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया, जबकि आरबी क्लब उपविजेता रहा। आयोजन समिति से जुड़े जितेन्द्र शर्मा ने बताया कि टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में पंकज शर्मा को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, भवानी शर्मा को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज तथा राहुल शर्मा को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। वहीं टूर्नामेंट का एकमात्र शतक लगाने का कीर्तिमान हेमंत सेवग के नाम रहा। समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर गणेशदास सेवग ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं समाज में एकता, अनुशासन, सहयोग और टीमवर्क की भावना को मजबूत करती हैं। उन्होंने युवाओं को खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मनमोहन शर्मा, बजरंगलाल सेवग, विनोद शर्मा, बलदेव शर्मा, जेठमल शर्मा, नारायण शर्मा, राजेश शर्मा, दयाशंकर शर्मा, पूर्व पार्षद राजेश भोजक, दुर्गादत्त सेवग एवं संजय शर्मा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। टूर्नामेंट के आयोजन एवं संचालन में हेमंत सेवग, भवानी सेवग, विनय सेवग, अजय सेवग, दाऊ लहरी, भास्कर शर्मा, प्रथम शर्मा, राहुल शर्मा, रवि शर्मा, सौरभ शर्मा, गर्वित शर्मा, चंद्र भोजक, उमेश भोजक, राजेन्द्र शर्मा, जैकी शर्मा, आकाश शर्मा, दर्शन शर्मा, चंदन शर्मा, राकेश अग्रवाल एवं आदिल सहित अनेक युवाओं की सक्रिय सहभागिता रही।
