Bikaner Bikaner District Rajasthan

समर कैंप संपन्न, प्रतिभागियों ने सीखे नए कौशल

समर कैंप संपन्न, प्रतिभागियों ने सीखे नए कौशल
बीकानेर। वी आर फाउंडेशन द्वारा आयोजित समर कैंप का सफलतापूर्वक समापन हुआ। शिविर का उद्देश्य बच्चों एवं महिलाओं के मानसिक, शारीरिक, बौद्धिक तथा रचनात्मक विकास को प्रोत्साहित करना और उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में नए कौशल सीखने के अवसर उपलब्ध कराना था। समापन समारोह को संबोधित करते हुए सक्सेना ने कहा कि इस प्रकार के शिविर बच्चों और महिलाओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन प्रतिभागियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और नई क्षमताओं के विकास को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए तथा शिविर में आयोजित विभिन्न गतिविधियों की सराहना की। इस अवसर पर नरेंद्र सिंह बांकावत, संजय पुगलिया, दिलीप गुप्ता, विजय स्वामी, अलका पारीक, मुस्कान खत्री एवं चित्रा वर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और इस प्रकार के रचनात्मक आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *