Bikaner Bikaner District Rajasthan

सैटेलाइट चिकित्सालय के दवा गोदाम हुए वातानुकूलित

सैटेलाइट चिकित्सालय के दवा गोदाम हुए वातानुकूलित
बीकानेर। गंगाशहर नागरिक परिषद् द्वारा गंगाशहर सैटेलाइट चिकित्सालय में दवा भंडारण गोदामों को वातानुकूलित करने की महत्वपूर्ण पहल की गई है। भीषण गर्मी के मद्देनजर दवाओं की गुणवत्ता एवं प्रभावशीलता बनाए रखने के लिए यह व्यवस्था की गई है। गंगाशहर इकाई के संयोजक जतनलाल दूगड़ ने बताया कि बढ़ते तापमान को देखते हुए दवा गोदामों को वातानुकूलित करना आवश्यक हो गया था। राजस्थान मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन के निर्देशों के अनुरूप अस्पताल अधीक्षक के अनुरोध पर गंगाशहर नागरिक परिषद् ने इस कार्य को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक सहयोग प्रदान किया। महेंद्र चौपड़ा ने बताया कि परिषद् ने दोनों दवा भंडारण गोदामों के वातानुकूलन के लिए अस्पताल को तीन एयर कंडीशनर भेंट किए हैं। परिषद् के बच्छराज रांका ने कहा कि दवाओं के सुरक्षित भंडारण के लिए निर्धारित तापमान बनाए रखना बेहद आवश्यक है, जिससे मरीजों को गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। इस अवसर पर गंगाशहर नागरिक परिषद् के मगनमल छाजेड़, नर्सिंग अधीक्षक डॉ. मोहनलाल मोदी, परमेश्वर सियाग, कल्पना यादव, अनिल तंवर, मनोज पन्नू, अशोक कड़ाला सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं चिकित्सालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *