Bikaner Bikaner District Rajasthan स्वास्थ्य जागरूकता

विद्यार्थियों को दिलाई तंबाकू व नशीले पदार्थों से दूर रहने की शपथ

विद्यार्थियों को दिलाई तंबाकू व नशीले पदार्थों से दूर रहने की शपथ
बीकानेर। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर गाइड टीम एवं करुणा क्लब के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं विद्यार्थियों को तंबाकू तथा अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ जीवन के प्रति प्रेरित करना था। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की जानकारी दी गई तथा नशामुक्त जीवन अपनाने की शपथ दिलाई गई। वक्ताओं ने बताया कि तंबाकू न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है। इस अवसर पर रमेश कुमार मोदी ने कहा कि तंबाकू का सेवन कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारियों सहित अनेक गंभीर एवं असाध्य रोगों का प्रमुख कारण बन रहा है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में हनुमान छींपा, सौरभ बजाज, गायत्री सारण, शैली सोलंकी, साक्षी गोदारा, सारा सुलेमानी एवं खुशबू गोदारा सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दोहराया। अंत में सभी प्रतिभागियों ने नशामुक्त भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *