

रजत जयंती समारोह के साथ सम्पन्न हुई चुनाव प्रक्रिया
बीकानेर। बीकानेर जिला दवा विक्रेता संघ (रजि.) की रजत जयंती समारोह के साथ चुनाव प्रक्रिया जिला उद्योग संघ कार्यालय में सम्पन्न हुई। चुनाव में सभी पदों पर उम्मीदवारों के निर्विरोध निर्वाचित होने से संगठन में उत्साह का माहौल रहा। मुख्य चुनाव अधिकारी अनन्तवीर जैन एवं सहायक चुनाव अधिकारी सत्यदेव शर्मा ने बताया कि संघ के अध्यक्ष पद पर जगदीश सिंह चौधरी, उपाध्यक्ष पद पर राजेन्द्र सिंह, सचिव पद पर नीरज तिवारी, सह-सचिव पद पर आनंद सारस्वत तथा कोषाध्यक्ष पद पर मुरली अग्रवाल निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इसी प्रकार कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सोनू तंवर, श्याम जोशी, रणजीत उपाध्याय, मनफूल चौधरी, राजेन्द्र गुप्ता एवं उदेश खत्री का भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ। गवर्निंग बॉडी अध्यक्ष महावीर पुरोहित, संभाग अध्यक्ष पवन कुमार ओझा एवं महासचिव सचिन गुप्ता ने बताया कि नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्य मनफूल चौधरी को युवा वाहिनी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस अवसर पर उपस्थित दवा विक्रेताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए संगठन के हितों के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी दवा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
