Bikaner Bikaner District Rajasthan

हरा चारा उत्पादन पर कृषि विस्तार कार्यक्रम आयोजित

खरीफ फसल एवं हरा चारा उत्पादन पर कृषि विस्तार कार्यक्रम आयोजित
बीकानेर। डेयरी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, बीछवाल (बीकानेर) द्वारा विश्वविद्यालय सामाजिक दायित्व (यूएसआर) के तहत ग्राम कतरियासर में शुक्रवार को खरीफ फसल खेती एवं वर्षभर हरा चारा उत्पादन विषय पर कृषि विस्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया। अधिष्ठाता प्रो. राहुल सिंह पाल ने बताया कि संगोष्ठी का उद्देश्य किसानों को खरीफ फसल बुवाई से पूर्व आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी देकर उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. सुनील कुमार, समन्वयक यूएसआर के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. सुनील कुमार ने गर्मियों के मौसम में दुधारू पशुओं की देखभाल एवं रखरखाव के संबंध में किसानों को उपयोगी जानकारी दी। वहीं डॉ. अरुण कुमार, सहायक आचार्य ने मूंगफली की उन्नत खेती, फसल प्रबंधन तथा वर्षभर हरा चारा उत्पादन की वैज्ञानिक तकनीकों पर विस्तृत व्याख्यान दिया। संगोष्ठी में ग्राम सरपंच संतोष देवी, मांगीलाल ज्याणी, अश्विनी ज्याणी सहित ग्रामीणों ने सक्रिय सहभागिता निभाई तथा कृषि एवं पशुपालन से जुड़ी विभिन्न जानकारियां प्राप्त कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *