Bikaner Bikaner District Rajasthan

महंगाई, जल संकट और बिजली कटौती के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

महंगाई, जल संकट और बिजली कटौती के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
बीकानेर। शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस के लगातार बढ़ते दामों के साथ शहर में गहराते पेयजल संकट और बार-बार हो रही बिजली कटौती के विरोध में पैदल मार्च एवं मटका फोड़ प्रदर्शन किया गया। विकास तंवर ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रपति एवं राज्यपाल के नाम दो अलग-अलग ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपे गए। ज्ञापन में आमजन पर बढ़ते आर्थिक बोझ, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम कम होने के बावजूद राहत नहीं मिलने तथा करों में कटौती कर पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतें कम करने की मांग उठाई गई। राज्यपाल के नाम दिए गए ज्ञापन में बीकानेर शहर में नहर बंदी के बावजूद पेयजल संकट, कम प्रेशर से जलापूर्ति, लंबित पेयजल परियोजनाओं तथा भीषण गर्मी में लगातार हो रही बिजली कटौती की समस्याओं को गंभीर बताते हुए इनके शीघ्र समाधान की मांग की गई। प्रदर्शन में पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, यशपाल गहलोत, गजेंद्र सिंह सांखला, साजिद सुलेमानी, मकसूद अहमद, कन्हैया लाल कल्ला, आनंद सिंह सोडा, सुमित कोचर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं आमजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *