Bikaner Bikaner District Rajasthan

आचार्य की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा 30 मई को

आचार्य की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा 30 मई को
बीकानेर। वरिष्ठ विधिवेत्ता एवं लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय ओमप्रकाश आचार्य की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन ओमप्रकाश आचार्य स्मृति संस्थान द्वारा नत्थूसर गेट के बाहर स्थित ओझा सत्संग भवन, भाग संख्या-2 में किया जाएगा। ओम आचार्य स्मृति संस्थान के बनवारीलाल शर्मा ने बताया कि श्रद्धांजलि सभा में डॉ. सतीश पूनिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार व्यक्त करेंगे। कार्यक्रम में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा बीकानेर पूर्व विधायक सिद्धि कुमारी, खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, कोलायत विधायक अंशुमानसिंह भाटी, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, पूर्व विधायक बिहारीलाल विश्नोई, रमेश ईसराणी, लोकेश चतुर्वेदी, श्यामसुंदर पंचारिया, सुमन छाजेड़ एवं श्रीभगवान अग्रवाल सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहेंगे। श्रद्धांजलि समारोह सालासर धाम के श्री लक्ष्मीनारायण पुजारी एवं पंडित जुगलकिशोर जी ओझा ‘पुजारी बाबा’ के सान्निध्य में आयोजित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *