Bikaner Bikaner District Rajasthan

धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह उत्सव

धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह उत्सव
बीकानेर। रताणी व्यास बगीची में आयोजित विष्णु पुराण कथा में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ भगवान श्रीकृष्ण एवं रुक्मणी विवाह उत्सव मनाया गया। कथा आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण में भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मणी की आकर्षक झांकी निकाली गई, जिसने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। आयोजन से जुड़े गिरधर स्वामी तथा सुरेश चांडक ने बताया कि कथा का वाचन पंडित भाईश्री के मुखारविंद से किया जा रहा है। कथा के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया गया। बृजमोहन बिहानी ने कहा कि ईश्वर के निमित्त किया गया दान-पुण्य जीव को कई गुना होकर प्राप्त होता है। उन्होंने बताया कि कथा में श्रीकृष्ण एवं रुक्मणी विवाह प्रसंग को विशेष रूप से प्रस्तुत किया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने बड़े उत्साह और भक्ति भाव से सुना। पवन राठी ने बताया कि विवाह झांकी में रिया कछावा एवं लक्षिता रानी राठी ने आकर्षक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर सुनीलम पुरोहित, मूल सिंह राठौड़, योगेश बिस्सा, बृज गोपाल बोहरा, तेजकरण चूरा, दीपक व्यास, अमित गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *