Bikaner Bikaner District Rajasthan

श्री नवाह्न परायण पाठ में राम जन्मोत्सव की धूम

श्री नवाह्न परायण पाठ में राम जन्मोत्सव की धूम
बीकानेर। मानस प्रचार समिति के बैनर तले स्थानीय नृसिंह सत्संग उद्यान में आयोजित श्री नवाह्न परायण पाठ के दूसरे दिन राम जन्मोत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के जन्म की बधाई गीत गाए तथा प्रसाद का वितरण किया गया। कथा वाचक पं. गिरधर गोपाल एवं सुशील आसोपा ने संगीतमय चौपाइयों के माध्यम से राजा दशरथ द्वारा संतों एवं मुनियों की सलाह से पुत्रेष्टि यज्ञ करवाने, अग्निदेव के खीर लेकर प्रकट होने तथा भगवान श्रीराम, भरत, लक्ष्मण एवं शत्रुघ्न के जन्म प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। कथावाचकों ने भगवान श्रीराम के बाल स्वरूप की सुंदर लीलाओं एवं ऋषि-मुनियों को राक्षसों से मुक्ति दिलाने हेतु राम अवतार के उद्देश्य पर भी प्रकाश डाला, जिसे सुन श्रद्धालु भक्तिभाव में झूम उठे। समिति के सचिव राजेंद्र पुरोहित ने बताया कि मंगलवार को सती द्वारा भगवान राम की परीक्षा सहित अनेक प्रसंगों का वाचन किया जाएगा। इस अवसर पर बलभद्र व्यास, सुरेश कोठारी, कांशीराम माली, रामकिशन व्यास, नरेश पुरोहित, विक्रम पुरोहित, चन्द्रशेखर श्रीमाली एवं भंवर पुरोहित सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *