Bikaner Bikaner District Rajasthan

बीकानेर सेवा योजना ने पौधों को बचाने हेतु किया श्रमदान

बीकानेर सेवा योजना ने पौधों को बचाने हेतु किया श्रमदान
बीकानेर। बीकानेर सेवा योजना की टीम ने शहर से लगभग 30 किलोमीटर दूर किलचू गांव स्थित श्मशान भूमि में पीपल एवं बड़ के पौधों की टैंकरों से सिंचाई कर उन्हें पानी उपलब्ध कराया, ताकि भीषण गर्मी में पौधे मुरझाने से बच सकें। यह सेवा कार्य छोटूलाल चुरा के नेतृत्व में श्रमदान के रूप में किया गया। संस्था के अध्यक्ष राजकुमार व्यास ने बताया कि जनसहयोग से संस्था लगातार खेलियों की सफाई, मरम्मत एवं उनमें स्वच्छ पानी डालने का कार्य कर रही है। इस पुनीत कार्य में अशोक पुरोहित, अशोक छंगाणी, देवकी नंदन व्यास, आइदान सिंह, महावीर सिंह एवं बाबूलाल चुरा का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *