Bikaner Bikaner District Rajasthan

तसनीम की कहानियां बदलाव का आह्वान करती हैं

तसनीम की कहानियां बदलाव का आह्वान करती हैं
बीकानेर। बुलाकी शर्मा ने सादुल राजस्थानी रिसर्च इंस्टीट्यूट की ओर से आयोजित कथाकार तसनीम खान विषयक वैचारिक एवं कथा संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए कहा कि खान की कहानियां केवल पाठकों का मनोरंजन नहीं करतीं, बल्कि वर्तमान दौर की पहचान कराते हुए पाठकों को साहस के साथ परिस्थितियों का मुकाबला करने और बदलाव का आह्वान करती हैं। संगोष्ठी में राजेंद्र जोशी एवं राजाराम स्वर्णकार सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान तसनीम खान ने अपनी कहानी “अब्दुल की मौत” का प्रभावी वाचन किया, जिसने उपस्थित श्रोताओं को भावुक कर दिया। कार्यक्रम में राकेश शर्मा, डॉ. अजय जोशी, प्रमोद कुमार शर्मा, मुकेश पोपली एवं कविता मुकेश सहित अन्य प्रबुद्ध जनों ने भी पठित कहानी पर अपने विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *