Bikaner Bikaner District Rajasthan

भाजपा नेताओं का मंथन, संगठन विस्तार और विकास योजनाओं पर चर्चा

भाजपा नेताओं का मंथन, संगठन विस्तार और विकास योजनाओं पर चर्चा
बीकानेर। अरुण चतुर्वेदी के बीकानेर प्रवास के दौरान भाजपा की सांगठनिक एवं राजनीतिक गतिविधियों पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने मंडल स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर विशेष बल दिया। बैठक में आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों की रूपरेखा, क्षेत्रीय विकास एवं राजनीतिक गतिविधियों को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान हरीश भोजक, हरि कांत शर्मा, निशांत गौड़ तथा मुकेश बन सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने क्षेत्रीय समस्याओं एवं राजनीतिक समीकरणों को लेकर अपने सुझाव अरुण चतुर्वेदी के समक्ष रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *