Bikaner Bikaner District Rajasthan

तुलसी कुटीर मंदिर में हुआ श्रीमद् भागवत कथा के बैनर का विमोचन, 25 मई से कथा महोत्सव शुरू

तुलसी कुटीर मंदिर में हुआ श्रीमद् भागवत कथा के बैनर का विमोचन, 25 मई से कथा महोत्सव शुरू
बीकानेर। रथखाना कॉलोनी स्थित पंचायत भवन में 25 मई से आयोजित होने वाली श्रीमद् भागवत कथा के बैनर का विधिवत विमोचन तुलसी कुटीर मंदिर प्रांगण में धार्मिक वातावरण के बीच किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं और आयोजन समिति के सदस्यों की उपस्थिति ने आयोजन को भक्तिमय स्वरूप प्रदान किया। बैनर विमोचन समारोह में तुलसी कुटीर मंदिर के पुजारी बंशीधर, प्रदीप चतुर्वेदी, शिवशंकर मोदी, गौरीशंकर मोदी, लक्ष्मण, तुलसी कुटीर सत्संग समिति के सभी सदस्य तथा कथा आयोजनकर्ता भारत भूषण खत्री विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के साथ कथा आयोजन के सफल संचालन की कामना की गई। इस अवसर पर कथा आयोजनकर्ता भारत भूषण खत्री ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कथा में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में आध्यात्मिक चेतना और नैतिक मूल्यों के प्रसार का माध्यम है। उन्होंने कहा कि कथा श्रवण से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, संस्कार और भक्ति भाव का संचार होता है। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि कथा का उद्देश्य धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक जागृति को बढ़ावा देना है, ताकि नई पीढ़ी भारतीय परंपराओं और धार्मिक मूल्यों से जुड़ सके। कथा के दौरान प्रतिदिन धार्मिक प्रसंगों, भजन-कीर्तन और आध्यात्मिक प्रवचनों का आयोजन किया जाएगा। समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों को श्रीमद् भागवत कथा में सपरिवार पधारने का आमंत्रण दिया गया है। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *