

श्री नवाह पारायण पाठ को लेकर तैयारियां तेज
बीकानेर। लखोटिया चौक समिति द्वारा आयोजित होने वाले भव्य श्री नवाह पारायण पाठ को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजन समिति ने जानकारी दी कि कार्यक्रम के अंतर्गत निकाली जाने वाली विशाल कलश यात्रा में शामिल होने वाली महिलाओं के लिए साड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। समिति के अनुसार यह कार्यक्रम 14 मई 2026, गुरुवार को शाम 6 बजे नृसिंह गार्डन में आयोजित होगा। कलश यात्रा में भाग लेने वाली महिलाओं से समय पर उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है। आयोजन से जुड़े राजेंद्र पुरोहित ने बताया कि सुशील जी आसेपा के मुखारविंद से होने वाले इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह बना हुआ है। कार्यक्रम में संत-महात्माओं के सान्निध्य में धार्मिक प्रवचन, भजन एवं विभिन्न आध्यात्मिक आयोजन भी होंगे। उन्होंने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाएं सहयोग कर रही हैं। साथ ही शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्म लाभ लेने का आह्वान किया गया है।
