

भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों की प्यास बुझाने का सेवा कार्य जारी
बीकानेर। बीकानेर सेवा योजना टीम द्वारा भीषण गर्मी के मौसम में गौमाता सहित अन्य पशु-पक्षियों एवं जीव-जंतुओं की प्यास बुझाने का सेवा कार्य लगातार 67वें दिन भी जारी रहा। संस्था के अध्यक्ष राजकुमार व्यास ने बताया कि मंगलवार को 45 डिग्री से अधिक तापमान और तेज धूप के बीच गोभक्तों की सूचना एवं धर्मप्रेमियों के आर्थिक सहयोग से जोड़बीड़ क्षेत्र, सुरधना के पास वन विभाग क्षेत्र तथा कोटड़ी क्षेत्र में खाली पड़े सोसरों की सफाई कर उनमें स्वच्छ पानी डाला गया। यह सेवा कार्य योजना के कर्मवीर छोटूलाल चुरा के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान आदित्य चुरा एवं महावीर सिंह सुरधना ने सहयोग प्रदान किया। सेवा कार्य में सहयोग देवाराम प्रजापत, सीमा राठौड़, बजरंग जोशी एवं ओमप्रकाश व्यास द्वारा दिया गया।
