Bikaner Bikaner District Rajasthan

बिजली कटौती और पेयजल संकट को लेकर कांग्रेस करेगी विरोध प्रदर्शन

बिजली कटौती और पेयजल संकट को लेकर कांग्रेस करेगी विरोध प्रदर्शन
बीकानेर। जिला कांग्रेस कमेटी (देहात) अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष सत्तू खां के नेतृत्व में खाजूवाला क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती एवं भीषण गर्मी के बीच गहराते पेयजल संकट को लेकर कांग्रेस आमजन की आवाज बुलंद करेगी। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही समस्याओं से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से जारी बिजली कटौती और पानी की किल्लत के कारण लोगों में रोष व्याप्त है। इन्हीं समस्याओं के समाधान तथा प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से 11 मई, सोमवार को खाजूवाला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। प्रदर्शन के माध्यम से क्षेत्रवासियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए त्वरित समाधान की मांग की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *