

‘आओ शिक्षा की ओर चले’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को बांटी स्टेशनरी किट
बीकानेर। मदर्स एल.एस. कर्मा फाउंडेशन के “आओ शिक्षा की ओर चले” अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पेमासर में विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षण सामग्री एवं स्टेशनरी किट वितरित की गई। कार्यक्रम का आयोजन संस्था अध्यक्ष डॉ. सुमन चौधरी के निर्देशन में किया गया। इस दौरान नीलम बेनीवाल एवं डॉ. सुमन चौधरी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं को स्टेशनरी किट प्रदान कर शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया गया। संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि अभियान का उद्देश्य जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़ना तथा उन्हें अध्ययन के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाना है, ताकि वे बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर हो सकें।
