Bikaner Bikaner District Rajasthan

साइबर सिक्योरिटी व डिजिटल ऑडिट पर होगा प्रशिक्षण

साइबर सिक्योरिटी व डिजिटल ऑडिट पर होगा प्रशिक्षण
बीकानेर। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर जोखिम, ऑनलाइन वित्तीय लेन-देन एवं तकनीक आधारित व्यवसायिक प्रक्रियाओं के बीच Information System Audit (ISA/DISA) चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण विषय बन चुका है। इसी कड़ी में ICAI बीकानेर ब्रांच द्वारा होटल राजमहल में ISA बैच का शुभारंभ किया गया। मुकेश शर्मा ने बताया कि वर्तमान समय में लगभग प्रत्येक व्यवसाय, बैंकिंग प्रणाली, सरकारी कार्य, टैक्सेशन, अकाउंटिंग एवं कॉर्पोरेट संचालन पूरी तरह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आधारित हो चुके हैं। ऐसे में सिस्टम सुरक्षा, डेटा कंट्रोल, साइबर रिस्क मैनेजमेंट एवं डिजिटल ऑडिटिंग की भूमिका लगातार बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि ISA कोर्स सीए सदस्यों को आधुनिक तकनीक, सिस्टम ऑडिट, आईटी कंट्रोल एवं साइबर सिक्योरिटी की गहन जानकारी प्रदान करता है, जिससे वे भविष्य की चुनौतियों के लिए तकनीकी रूप से सक्षम बन सकें। यह 12 दिवसीय बैच प्रत्येक सप्ताहांत शनिवार एवं रविवार को आयोजित किया जाएगा, जिसमें कुल 40 चार्टर्ड अकाउंटेंट सदस्य भाग ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *