Bikaner Bikaner District Rajasthan

नमो जलपान गृह का शुभारंभ

नमो जलपान गृह का शुभारंभ
बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के संभाग कार्यालय में कार्यकर्ताओं एवं आगंतुकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नव स्थापित “नमो जलपान गृह” का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्याम पंचारिया ने कहा कि संगठन की गतिविधियां निरंतर बढ़ रही हैं और कार्यालय में कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों व आमजन का आवागमन भी अधिक रहता है। ऐसे में “नमो जलपान गृह” की स्थापना एक उपयोगी और स्वागतयोग्य पहल है, जिससे सभी को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। मनीष सोनी ने बताया कि इस कार्यक्रम में महावीर सिंह चारण, दिलीप राजपुरोहित, सरिता नाहटा, सुरेंद्र स्वामी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे संगठनात्मक कार्यों को सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *